New CM announcement in Haryana:- कौन हैं नायब सिंह सैनी, जो होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री शाम 5 बजे मनोहर लाल खट्टर की जगह लेंगे शपथ
New CM announcement in Haryana
New Patrika Digital Disk:- हरियाणा की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है मनोहर लाल खटर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्रियों के साथ इस्तीफा दिया। मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा के बीजेपी में विधायक दल का नेता चुना गया है अब हरियाणा के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे वह ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। नायाब सिंह को मनोहर लाल खटर का खास समझा जाता है।
ओबीसी समुदाय के बड़े नेता
हरियाणा के नया मुख्यमंत्री बनाने जा रहे नायब सिंह सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से ताल्लुक रखते हैं और वह हरियाणा के ओबीसी समुदाय के सबसे बड़ा चेहरा है और वह कुरुक्षेत्र से एमपी हैं। नायब सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास भी समझा जाता है। भाजपा के साथ उन्होंने अपना राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से शुरू किया और साथ मिलकर साल 2000 तक काम किया। इसके बाद साल 2002 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अंबाला से वह जिला महामंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पर रहे। अब वह हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बनेंगे और अभी विधायक दल की बैठक हुई थी उसके अंदर नायक सिंह का नाम फाइनल हुआ है
ये भी पढ़ें:-
https://wp.me/p7MN4b-1ez
https://wp.me/p7MN4b-1eG
https://wp.me/p7MN4b-1eK
https://wp.me/p7MN4b-1eP
Thank you for subscribe visit again ☺️