आईपीएल 2024: से ठीक पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है। आखिर मुंबई इंडियंस ने क्यों बनाया हार्दिक पंड्या को कप्तान? आइए इसके पीछे की वजहों को समझने की कोशिश करते हैं
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की नीलामी से पहले बड़ा फैसला लिया है। उसने आगामी सीजन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की जगह कमान संभालेंगे। रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया। हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हारी थी। रोहित फ्रेंचाइजी के लिए आगामी सीजन में खेलेंगे।
Hardik Pandya Captain Mumbai Indians: रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया। हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हारी थी।
आइए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ…
उम्र बड़ा फैक्टर, भविष्य की ओर देख रही फ्रेंचाइजी
रोहित शर्मा 36 साल के हो गए हैं, जबकि हार्दिक पंड्या 30 साल के हैं। रोहित ने विश्व कप में भले ही गजब की बैटिंग की थी, लेकिन फ्रेंचाइजी को लग रहा होगा कि पता नहीं हिटमैन कहां तक खेलेंगे। संभव है कि अगले सीजन में वह संन्यास ले लें या फिर उनकी फिटनेस अच्छी नहीं रहे। दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या की फिटनेस ठीक नहीं रहती, लेकिन उनकी उम्र कम है। फ्रेंचाइजी में लंबे समय तक खेले भी हैं।
मुंबई इंडियंस से जारी बयान के मुताबिक नेतृत्व में बदलाव उनकी भविष्य की योजना का हिस्सा है । फ्रेंचाइजी ने रोहित को उनकी शानदार योगदान के लिए धन्यवाद दिया। मुंबई इंडियंस के वैश्विक प्रदर्शन प्रमुख महेला जयवर्धने ने कहा कि हम रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं;। 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल बेहद सफल रहा है।
Thank you for subscribe visit again ☺️